बरेली। जिला अस्पताल में रविवार को सुबह करीब सात बजे सिपाहियों की कार अनियंत्रित होकर इमरजेंसी वार्ड में घुस गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई घायल नही हुआ। वही लापरवाही बरतने पर कार सवार दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल-2 के बीमार बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंदी की अभिरक्षा में सिपाही रोहित राणा और पुष्पेंद्र तैनात थे। सिपाहियों की कार इमरजेंसी वार्ड के बाहर खड़ी थी। सुबह करीब सात बजे दोनों सिपाही कार में बैठे थे। इसी दौरान सिपाही ने कार स्टार्ट की। इसके बाद अचानक अनियंत्रित हुई कार इमरजेंसी वार्ड में जा घुसी। दीवार से टकराने के बाद कार रुकी। घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ और वहां मौजूद लोग डर गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में दोनों सिपाहियों की लापरवाही सामने आई। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा कई गमले भी टूट गए। वहीं इमरजेंसी वार्ड में भर्ती यादराम मरीज भी घायल हो गया। जिला अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जेल अधिकारियों को जानकारी दी गई। जांच में पता चला कि सेंट्रल जेल-2 (जिला जेल) के बीमार बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंदी की अभिरक्षा में बंदी रक्षक रोहित राणा और पुष्पेंद्र तैनात थे। जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने दोनों को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया और मामले की जांच शुरू करा दी है।।
बरेली से कपिल यादव