बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के ब्लॉक क्यारा मे सरकारी अस्पताल की जर्जर इमारत का लेंटर तोड़ते वक्त गुरुवार की सुबह हादसा हो गया। इस दौरान लेंटर का एक हिस्सा गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मजदूर को मामूली चोटे आई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कैंट क्षेत्र के ब्लॉक क्यारा मे पुराने और जर्जर सीएचसी की इमारत को गिराने का सहारनपुर के एक ठेकेदार ने ठेका लिया था। जिसके साथ पुरानी बिल्डिंगों को तोड़ने का काम करने वाले मेरठ के अलीनगर गांव निवासी महबूब और उसने दो बहनोई 35 वर्षीय नफीस और 30 बर्षीय सल्लू भी यही काम करते है। वही गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे नफीस और सल्लू क्यारा मे अन्य मजदूरों के साथ जर्जर सीएचसी की इमारत को गिरा रहे थे। तभी अचानक लेंटर का एक कोना भरभरा गिर पड़ा। जिससे नफीस और सल्लू के साथ एक अन्य मजदूर भी लेंटर संग नीचे आ गिरे। इस हादसे मे नफीस और सल्लू को गंभीर चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक मजदूर को मामूली चोट आई है।।
बरेली से कपिल यादव