बरेली। भाइयों से जमीन के विवाद को लेकर युवक ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जहर खा लिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत खतरे से बाहर है। एसएसपी का कहना है कि पीड़ित ने इस मामले मे कोई शिकायत नही की है। अगर वह तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी। थाना इज्जतनगर के गांव रहपुरा चौधरी निवासी शाकिर बेग ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एसएसपी कार्यालय के सामने सड़क पर जहर खा लिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। शाकिर की बेटी ने बताया कि उनके पिता छह भाई है। उनमें से पांच भाइयों ने पिता के नाम पर दर्ज अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। मगर उनके पिता को हिस्सा नही दिया। पुलिस के मुताबिक शाकिर के भाइयों का कहना है कि उनके पिता की छह बीघा जमीन थी। इसमें उनके हिस्से की पांच बीघा जमीन पिता के की सहमति से बेची गई है। शाकिर के हिस्से की जमीन नही बेची गई है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि छह भाइयों के बीच जमीन का विवाद है। पांच भाइयों ने अपनी जमीन बेच दी है और इसे हिस्सा नही दिया। इसके चलते ही उसने जहर खाया है। इस मामले मे पुलिस से शिकायत नही की गई है। अगर वह तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
