बरेली। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र का जीवन पूरी तरह से समाजवाद और गरीबों के हित के लिए समर्पित रहा। बलिया के मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे जनेश्वर मिश्र ने इलाहाबाद से राजनीति में कदम रखा और किसानों, नौजवानों और कमजोर वर्गों के लिए मुखर आबाज बने। उन्होंने हमेशा सादगी और उच्च विचारों का पालन किया और संसद में सभी पक्षों के नेताओं के सामने वेबाकी से अपने विचार रखे। पूर्व शहर प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके नाम पर कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और लखनऊ में एशिया के सबसे बड़े पार्क को जनेश्वर मिश्र पार्क के नाम से समर्पित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद खां ने भी जनेश्वर मिश्र की समाजवाद और सादगी की मिसाल को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष जनता और वंचितों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। कार्यक्रम में महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने माघ मेले में शंकराचार्य के साथ अभद्रता की घोर निंदा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी सत्ता के किसी जिम्मेदार का शंकराचार्य के समर्थन में बयान न आना वहुत ही निंदनीय है। कदीर अहमद, सुरेन्द्र सोनकर, रविन्द्र यादव, शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, समर्थ मिश्रा, मो. वसीम, दीपक वाल्मीकि, अविनाश मिश्रा, दीपक यादव, सचिन आनंद, नीरज गुप्ता, अमित गिहार, श्यामवीर सिंह, चंद्रसेनपाल, प्रवीण पाठक, उत्कर्ष मिश्रा, पिंकू गुर्जर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
