जनता के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा : अजय सागर

-आरक्षण खत्म करने के ब्यान पर राहुल गांधी पर कसे तंज

मुजफ्फरनगर। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर आरक्षण विरोधी ब्यान बाजी करने पर जमकर तंज कसे हैं। वहीं उन्होने कांग्रेस नेता व कांग्रेस पार्टी की 40 साल पहले तक के कर्म कांड को मीडिया के सामने लाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। शुक्रवार को गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पूर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा दिये गये आरक्षण विरोधी ब्यान को लेकर भाजपाईयों में काफी रोष व्याप्त हैं। अनुसूचित मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनता के हित में कार्य करती आ रही हैं और आगे भी करती रहेगी। उन्होने कहा कि यदि देश व प्रेदश की जनता की भावनाओं के साथ किसी भी प्रकार से किसी भी राजनितिक दल या अराजनितिक दलों के द्वारा खिलवाड किया गया तो ऐसे भ्रष्टाचारी और जनता को नुकसान पहुंचाने वाले को भारतीय जनता पार्टी कानूनी तौर पर नस्ता-नाबूत कर देगी। उन्होने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता के लिए ही आरक्षण बना हैं और देश व प्रदेश की जनता को ही आरक्षण का लाभ मिलेगी। उन्होने कहा कि भाजपा राज में जिस तरह से जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाओं को जन्म दिया गया हैं आज से पहले किसी भी पार्टी द्वारा नही किया गया। उन्होने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तो बन गये लेकिन वरिष्ठा की गरीमा और जनता की समस्याओं को बिना कहे समझकर उसका समाधान करना नही आया हैं। उन्होने कहा कि जितने साल कांग्रेस का राज रहा उतने साल जनता का खून चूसने का कार्य किया गया। कांग्रस राज में गंडागर्दी, लूट, डकैती के साथ साथ विकास से कोसो दूर था देश व प्रदेश में कांग्रेस राज में विकास किसे कहते हैं और कैसे किया जाता हैं इस शब्द से भी अनजान थी देश व प्रदेश की जनता। उन्होने कहा कि देश व प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार, गुंडा गर्दी, डकैती के खौफ से बाहर लेकर आने के साथ साथ विकास क्या होता हैं और कैसे किया जाता हैं इन सभी के बारे में भाजपा राज में ही समझाया गया हैं। उन्होने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता को आरक्षण के लाभ से वंचित रखने की बात कह रहे हैं, भाजपा राज में ऐसा संभव नही हैं। जनता विराधी योजनाओं को जन्म देने वालों के मनसूबे कभी भी कामयाब नही होने दिये जायेगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सागर, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री अमित सुधा,जिला मंत्री गौरव मुंडे, जिला मंत्री ओमवीर, ,पुरोहित उटवाल, जिला कार्यालय प्रभारी सुबोध धोबी आदि मौजूद रहे।

– मुजफ्फरनगर से भगत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *