बरेली। जंक्शन सर्कुलेटिंग एरिया से एक शराबी यात्री ने तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। बच्ची को लेकर राज्यरानी एक्सप्रेस मे सवार हो गया। सूचना मिलते ही आरोपी की तलाश मे जीआरपी-आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी धर्मपाल को दबोच लिया। बच्ची को सकुशल बरामद करने के बाद सोमवार को उसे मां के हवाले कर दिया गया। वही आरोपी को जेल भेजा गया है। सुभाषनगर की रहने वाली एक महिला किसी काम से रविवार की शाम को अपने तीन बच्यों के साथ जंक्शन आई थी। वह सर्कुलेटिंग एरिया मे जंक्शन के मुख्य गेट के सामने बैठ गई। उसने तीन साल की बच्ची को खेलने को छोड़ दिया। भीड़भाड़ होने के चलते यात्री धर्मपाल ने बच्ची को गोद मे उठा लिया और चला गया। राज्यरानी एक्सप्रेस मे सवार हो गया। लेकिन बाद मे ट्रेन से उतर गया। किसी यात्री ने एक शराबी के पास रोती हुई बच्ची होने की सूचना दी गई। इस पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें अलर्ट हो गई। जंक्शन बरेली सिटी के प्लेटफार्म के दो नंबर से आरोपी धर्मपाल को दबोच लिया गया। आरोपी धर्मपाल शराब के नशे मे धुत था। नशा उतरने पर उसने बताया वह देहरादून मे एक एसी कंपनी मे मैकेनिक की नौकरी करता है। उसकी शादी नही हुई। बच्ची के पालन-पोषण को लेकर जा रहा था। जीआरपी ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी धर्मपाल निवासी पीलीभीत के थाना बरखेड़ा के गांव पतरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
