छोटी बमनपुरी मे गंदे पानी की सप्लाई से हाहाकार, परेशान लोग आक्रोशित

बरेली। नगर निगम की लापरवाही के चलते वार्ड 68 छोटी बमनपुरी के लोग गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र मे बीते चार-पांच दिनों से नलों में लगातार गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। सोमवार को स्थिति और भी बदतर हो गई जब नलों से इतना गंदा पानी आया कि उसका इस्तेमाल करना तो दूर, पास जाना भी मुश्किल हो गया। इस समस्या से परेशान लोग आक्रोशित है। स्थानीय निवासी पुनीत कुमार जौहरी, विकास रस्तोगी का कहना है कि पानी से तेज दुर्गध आ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पूनम सक्सेना, कल्पना उपाध्याय, कनिष्क राज सक्सेना और पारुल ने नगर निगम से तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि घरों के नलों से आ रहे गंदे पानी के कारण पीने, खाना बनाने और रोजमर्रा के कामों मे भारी दिक्कत हो रही है। लोगों का आरोप है कि कई शिकायत के बावजूद नगर निगम का जलकल विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नही की गई। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर इसका विरोध के लिए मजबूर होंगे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि वार्ड 68 छोटी बमनपुरी में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत गंभीर है। मामले को संज्ञान मे लिया गया है। जलकल विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। पाइपलाइन मे लीकेज या सीवर मिक्सिंग की संभावना की जांच कर जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *