छुट्टा गोवंश को भाला मारकर मार डाला, दो पर मुकदमा दर्ज

फरीदपुर, बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र मे दबंगों ने छुट्टा गोवंश को भाला मारकर मार डाला। गो क्रांति मंच के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पशु चिकित्सक ने मृत गोवंश का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के मुताबिक रविवार को गो क्रांति मंच के अध्यक्ष सत्यम गौड़ को सूचना मिली कि थाना फरीदपुर क्षेत्र के पचोमी गांव मे दबंगों ने छुट्टा गोवंश को भाला मारकर मार डाला। दबंगों गोवंश का शव गन्ने के खेत मे फेंककर भाग गए। सत्यम गौड़ अपने गो रक्षकों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाला मारने वाले आरोपियों की जानकारी की। गो रक्षकों ने पशु चिकित्सक को बुलाया। पशु डॉक्टरों ने गोवंश का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद गो क्रांति मंच के अध्यक्ष सत्यम गौड़ ने पचोमी गांव के सोनू यादव और रिंकू के खिलाफ भाला मारकर गोवंश की हत्या किए जाने के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *