छात्रा से दुष्कर्म करके धर्मांतरण की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

नवाबगंज, बरेली। समुदाय विशेष के कारपेंटर ने बीएससी मे पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर रेप किया और निकाह के लिए घर से बहलाकर ले गया। आरोपी धर्मांतरण के लिए छात्रा को अजमेर के एक धर्मस्थल लेकर जा रहा था लेकिन पुलिस ने जीआरपी की मदद से उसे बरामद कर लिया। बाद में आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र मे रहने वाली किशोरी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। गांव मे रहने वाले रेहान ने छात्रा को लव जिहाद के चलते प्रेमजाल में फंसा लिया। रेहान पांच साल से जयपुर मे रहकर कारपेंटर का काम करता है। पांच जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे छात्रा कॉलेज के लिए घर से निकली और फिर वापस नही आई। परिवार वालों ने जानकारी की तो पता चला कि रेहान अपने भाई रिजवान और बब्बू की मदद से उसे बहलाकर ले गया है। इस पर शाम को छात्रा के पिता ने थाना क्योलड़िया में तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ उसे बहलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने छात्रा और रेहान के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई तो वह कासगंज मे ट्रेन मे मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर वेद सिंह ने जीआरपी से संपर्क कर छात्रा और रेहान के फोटो भेजकर उनकी बरामदगी मे मदद मांगी। रात में ही जीआरपी ने छात्रा को बरामद कर लिया लेकिन रेहान चकमा देकर फरार ही गया। छह जनवरी को पुलिस छात्रा को लेकर बरेली आ गई। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की तो सामने आया कि रेहान ने निकाह का झांसा देकर उससे कई बार रेप किया। बताया कि रेहान ने कहा था कि वह अजमेर मे धर्मस्थल पर धर्मांतरण कराकर उससे निकाह करेगा। इस पर पुलिस ने उसके मेडिकल और बयान के आधार पर मुकदमे मे रेप, पॉक्सों व धर्मांतरण की धारा बढ़ा दी। इसी बीच रेहान क्योलड़िया पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। छात्रा के परिवार वालों ने बताया कि रेहान पांचवीं पास है लेकिन उसने उनकी बेटी का ब्रेनवॉश कर दिया था। उनकी बेटी उसके धर्म की तारीफ करती थी और उससे निकाह की बात कहती थी। कुछ दिन पूर्व आरोपी ने उनकी बेटी के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था लेकिन बदनामी के डर से उन लोगों ने पुलिस कार्रवाई नही की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *