छात्राओं की बोर्ड परीक्षा छूटने पर हंगामा, प्रिंसिपल गिरफ्तार

फरीदपुर, भुता, बरेली। भुता के गंगापुर डबोरा गांव की सहोद्रा देवी मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज के प्रिसिंपल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कई छात्राओं का भविष्य संकट मे डाल दिया। आरोप है पूरी फीस वसूलने के बाद भी प्रिंसिपल ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नही कराया। प्रवेश पत्र लेने पहुंची छात्राओं को धक्का मारकर भगा दिया। छात्राएं बुधवार की परीक्षा से वंचित रह गई। छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। भुता के डबोरा गंगापुर गांव मे सहोद्रा देवी मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज मे गांव के कमलेश कुमार प्रिंसिपल है। पुलिस के मुताबिक यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले मंगलवार को कक्षा 12 और 10वीं की तमाम छात्राएं, अपना प्रवेश पत्र लेने पहुंची। प्रिंसिपल पूरे दिन प्रवेश पत्र देने के लिए टालमटोल करता रहा बाद मे परीक्षा शुरू होने से पहले प्रवेश पत्र देने का भरोसा देकर घर भेज दिया। बुधवार को दोबारा छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा देने के लिए कॉलेज पहुंची तो काफी देर उन्हें विद्यालय के अंदर नही घुसने दिया। आरोप है कि अभिभावकों ने हंगामा करके किसी तरह स्कूल मे प्रवेश किया तो धक्का मारकर भगा दिया। अभिवावकों ने प्रवेश पत्र न मिलने की जानकारी की तो पता लगा की छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नही कराया गया। इस कारण उनका यूपी बोर्ड से प्रवेश पत्र नही आया। इस दौरान छात्राओं का पेपर शुरू हो गया। परीक्षा से वंचित छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ थाने पहुंची और भुता इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रिंसिपल कमलेश कुमार को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल से पूछताछ की जा रही है। छात्रों का भविष्य संकट मे डालने वाले आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों ने बताया की हाईस्कूल की छात्राओं से 4500, जबकि इंटरमीडिएट की छात्रा से 7200 की फीस वसूल की गई। फीस वसूलने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन नही कराया गया। इस वजह से कक्षा 12 की छात्रा नेहा, प्रियंकर, नैसी और कक्षा 10 की चांदनी, कुसुम, मोहिनी, खुशी आदि परीक्षा से वंचित रह गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *