छत से गिरकर किसान की मौत, परिवार मे मचा कोहराम

क्योलडिया, बरेली। जनपद के थाना क्योलडिया क्षेत्र मे शनिवार की रात मे छत पर सो रहा किसान अचानक छत से नीचे गिर गया। रविवार की सुबह लोगों ने उसे सड़क पर मृत अवस्था मे पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव नौगमा भगवंतपुर गांव के किसान सुखलाल 55 वर्ष शनिवार की रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय वह पेशाब करने के लिए तो वह छत से नीचे सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिजन जब परिजन उसे जगाने गए तो वहां पर वह नही था। परिजनों ने जब छत से नीचे देखा तो वह सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों ने वहां जाकर देखा तब उसकी मौत हो चुकी थी। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *