चोरों ने प्रेमनगर मे एलआईसी अधिकारी और सीबीगंज मे ट्रक चालक के घर से की लाखों की चोरियां

सीबीगंज, बरेली। मंगलवार की रात थाना प्रेमनगर क्षेत्र के त्रिवेटीनाथ मंदिर के पास एलआईसी बिल्डिंग मे रहने वाले अरविंद कुमार के घर से चोरों ने ताला तोड़कर नगदी गहने साफ कर दिए। वही थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव बंडिया में भी एक घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।त्रिवटीनाथ मंदिर पास रहने वाले अरविंद कुमार ने बताया कि वह एलआईसी किला ब्रांच मे सहायक प्रशासनिक अधिकारी है। वर्तमान मे वह त्रिवटीनाथ मंदिर के पास एलआईसी क्वार्टर मे रहते है। वह किसी काम से बाहर गए थे। तभी चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर कमरे से एक लैपटाप, एक लाख नकद, चार लाख के गहने चोरी करके ले गए। जब वह घर पहुंचे तो सेफ का सारा सामान बिखरा हुआ था। गहनें, नगदी आदि सामान गायब था। सूचना पर प्रेमनगर से पुलिस पहुंची। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। अरविंद की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। वही थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव बंडिया मे घर की दीवार फांद कर घुसे चोर हजारों की नकदी और सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और उसके बाद चली गई। थाना सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया गांव में ट्रक चालक मो. एजाज पुत्र नन्हे का घर है। एजाज ट्रक लेकर मुंबई गए हुए है। घर में उनकी पत्नी सकीना अपने दोनों बच्चों के साथ थी। सकीना जरी जरदोजी का काम करती है। उसने रात 11 बजे तक काम किया उसके बाद बच्चों के साथ कमरे मे सो गई। सुबह सकीना की आंख खुली तो दरवाजा खुला हुआ था। दूसरे कमरे मे सारा सामान बिखरा हुआ था। 50 हजार की नकदी और दो तोला सोने के गहने और चांदी की पायल आदि चोर ले गए। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *