चालकना सोमारड़ी पहुंचे विधायक आदू राम मेघवाल

राजस्थान/बाड़मेर- आमआदमी के द्वारा किया गया आदर सत्कार में अपणायत होता है और इसके लिए कोई धन दौलत खर्च नहीं करना पड़ता है सिर्फ दो मीठा बोलने से ही सामने वाले महानुभावों का मन भर जाता है और हजारों दुआओं में व्यक्ति निहाल हो जाता है इसलिए बुजुर्गों ने कहाँ है कि भारतीय सस्कृति गाँवों में बसा करतीं हैं आधुनिक शहरों की चकाचौंध में नहीं।

चालकना माता मन्दिर तक रोडवेज बस शुरू करने की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे विधायक आदू राम मेघवाल के साथ हेमाराम सरपंच, सोमारड़ी एवं रूपाराम वार्ड पंच, सोमारड़ी के निवास पर हुए स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत-सत्कार से मन अभिभूत हो उठा। आपके द्वारा किए गए इस स्नेहपूर्ण स्वागत सत्कार के लिए कोटिश: आभार व्यक्त करता हूं।

इस दौरान स्नेहपूर्ण भेंटवार्ता में क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों, मूलभूत जनसमस्याओं तथा विकास कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। ग्रामीणजनों के साथ संवाद करते हुए उनके सुझावों और अपेक्षाओं को जाना। आप सभी का अपनापन, स्नेह और विश्वास सदैव मुझे जनसेवा के प्रति प्रेरित करता है।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *