बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चाइनीज मांझे से मौत होने पर उसे हत्या मानते हुए कार्रवाई करने के निर्देश देने के वाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को जनपद में सिंथेटिक मांझा, सीसा लेपित, नायलॉन पतंग डोरी एवं चाईनीज मांझे के निर्माण, भंडारण और उपयोग व विक्री पर पूर्णता रोक लगाने के लिए कमेटियां गठित की हैं। इसमें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही राज्य कर विभाग के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। खूनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने के लिए नगर निगम सीमा क्षेत्र के लिए तीन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रत्येक तहसील में अलग-अलग कमेटी गठित की है। शहरी क्षेत्र की पहली टीम में नगर मजिस्ट्रेट अध्यक्ष, संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी और क्षेत्र के राज्य कर अधिकारी सदस्य। दूसरी टीम में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम अध्यक्ष, संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी और क्षेत्र के राज्य कर अधिकारी सदस्य, तीसरी टीम में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय अध्यक्ष, संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी और क्षेत्र के राज्य कर अधिकारी सदस्य होंगे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में बहेड़ी, फरीदपुर, सदर, नवावगंज, आंवला, मीरगंज तहसीलों के एसडीएम अध्यक्ष, सीओ और क्षेत्र के राज्य कर अधिकारी सदस्य बनाए गए है।।
बरेली से कपिल यादव
