घर मे घुसकर चोर ने किया मोबाइल व कपड़ो पर हाथ साफ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भीषण गर्मी की चलते कस्बे में लोग अपनी-अपनी छतों पर सो रहे है। इसी का फायदा चोर उठा रहे है। ऐसा ही एक मामला कस्बे के मोहल्ला अंसारी मे एक परिवार गर्मी की बजह से छत पर सो रहा था। रात मे चोरों ने घर मे घुसकर मोबाइल व कपड़ो पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के अंसारी मोहल्ला निवासी फरमान पुत्र रफीक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि गर्मी होने के कारण उनका परिवार छत पर सो रहा था। इसी दौरान रात मे कोई चोर उनके घर में घुस आया जोकि एक एंड्राइड मोबाइल व कपड़ो का भरा बैग चुरा ले गया। सोमवार की सुबह आंख खुली तो जानकारी हुई। इस मामले मे चौकी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *