घर की टीन छत पर चढ़कर अज्ञात युवक ने चला दी गोली, मिला खोखा, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। रविवार की देर रात कस्बा के इरफान सलमानी के घर पर पड़ी टीन के छत पर चढ़कर अज्ञात युवक ने कमरे मे गोली चला दी। 315 बोर की गोली टीन को पार करते हुए कमरे में गिरी। हालंकि कमरे मे कोई नही होने से कारण हादसा होने से बच गया। उनकी बहन शबाना कमरे मे सोती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात मे ही जांच पड़ताल की। शबाना ने अवैध शस्त्र से चली 315 बोर की गोली का खोखा पुलिस को सौंपा। सोमवार की दोपहर के बाद पीड़िता शबाना ने तहरीर दी है। जिस पर पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इरफान सलमानी के मुताबिक रविवार देर रात को वह कस्बा मे अपनी दुकान पर थे। घर पर परिवार के लोग आंगन मे बैठे थे। उनकी छत पर टीन पड़ी है। अचानक बहुत तेज गोली की आवाज हुई। पहले तो समझे की किसी ने पटाखा दागा है लेकिन उनकी बहन शबाना जब अपने कमरे मे गई। 315 बोर के कारतूस का खोखा देखकर भौचक रह गई। चीखकर उन्होंने बुलाया। मोहल्ले के लोग भी इकठ्ठे हो गए। सभी ने देखा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छत से गोली चलाई गई थी। टीन मे भी छेद साफ दिख रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के दौरान कारतूस का खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। सोमवार दोपहर के समय पीड़िता शबाना ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पीड़िता किसी से अपनी रंजिश नही बता रही है। घर के चारो ओर उन्ही के लोग है तो गोली कौन और क्यों चलाएगा। फिर भी चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह को जांच सौंपी है। जांच में घटना सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *