गौरक्षा टीम ने पकड़ा गोवंश से भरा हुआ वाहन:बच गयी बेजुबानों की जान

मध्यप्रदेश/ शाजापुर- सूत्रों से मिली जानकारी के बाद गौ रक्षा टीम के सदस्य मंगलवार को हाईवे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। तभी एक पिकअप वाहन उनकी तरफ आता दिखा, जिसे उन्होंने रुकवाया। रुकते ही ड्राइवर भागने लगा, लेकिन गो रक्षकों ने उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

गोरक्षा टीम ने दिखाई दिलेरी

गोरक्षा टीम की दिलेरी का परिणाम यह रहा कि 7 पशुओं की जान बच गई। इन्हें वध के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर वे तुरंत हाईवे पर जाकर खड़े हो गए और वाहन का इंतजार करने लगे। जैसे ही पिकअप वाहन दिखाई दिया गौ रक्षा टीम के सदस्यों ने उसे रोक लिया। इसमें वध के लिए गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा था।

गौरव व्यास ,शाजापुर,मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *