गैरसैण राजधानी के लिए हाे सकती है 25 दिसम्बर काे आर पार की लडाई

*गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने जारी किया आर-पार आंदोलन की ऑडियो – विडियो *कई संगठन दे चुके हैं गैरसैण अभियान को अब तक समर्थन|

देहरादून – गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने 97वाँ दिवस पर आज संगठन ने आर-पार आंदोलन की तैयारी हेतु बड़ा कदम उठाते हुए 25 दिसम्बर के लिए वीडियो और ऑडियो दोनों जारी कर दिए हैं| आर-पार आंदोलन हेतु गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के द्वारा विडियो और ऑडियो जारी होते ही यह वायरल होने लगे हैं। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने विडियो और ऑडियो जारी करने के अवसर पर पुन: इस संकल्प को दोहराया है कि हर हाल में गैरसैण को स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाएंगे।

गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान ने मीडिया हेतु भी विडियो और ऑडियो दोनों जारी कर दिए हैं, जिसमें जनता से आर-पार हेतु जनता से लामबंद होकर संघर्ष स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया गया है।

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने आज की मीडिया ब्रिफिंग में बताया कि गैरसैंण आंदोलन को लगातार जनसंगठनों की समर्थन मिलता जा रहा है। गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने बताया कि जनसंगठनों की महापंचायत में गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान द्वारा संचालित गैरसैण आंदोलन को गैरसैंण स्थाई राजधानी संघर्ष समिति, उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, नेताजी संघर्ष समिति, युवा आह्वान, हमारा उत्तरजनमंच (हम), धाद, उत्तराखंड पूर्व सैनिक एवम् अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन, उत्तराखंड जनमंच, उत्तराखंड विकल्प : A4U, आर्यव्रत फाउंडेशन, उत्तराखंड फुटबॉल रैफरी एसोसिएशन, राठ शिक्षा स्वास्थ्य एवम् शिक्षा संस्था, उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारी संगठन, बी. एड. प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन, नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति, ओहरे संगठन, आरटीआई लोक सेवा, गुरिल्ला संगठन आदि जन संगठनों का पूर्ण समर्थन मिल चुका है| और हाल ही के दिनों में यह सिलसिला लगातार जारी है| और गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के गैरसैंण आंदोलन को समर्थन देने आए अन्य संगठनों में अब उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के साथ साथ अन्य संघर्षकारी संगठन और लोग भी खुलकर गैरसैंण अभियान के साथ खडे होने लगे हैं, जिनमें उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति, मसूरी ; चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति (रजि0) ; उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच ; उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संघ (रजि0), ग्राम प्रहरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सर्विस एसोसिएशन के पूर्व महासचिव बी पी. ममगाई, रवांई लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री ए.डी. नौटियाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला बलूनी,बी.ए.सोशल ऑर्गेनाइजेशन, युवा आह्वान, शिवालिक उत्तराखंड श्रमिक कर्मकार संघ, शंखिनी महिला विकास मंच, गरीबी उन्मूलन ग्राम विकास समिति, दिशा सामाजिक संस्था, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड संघर्ष समिति आदि सम्मिलित हैं।

गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान के आज का धरना पर बैठने वालों में लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मनोज ध्यानी, इंजीनियर आनंद प्रकाश जुयाल, पी.सी थपलियाल, प्रवीन गुसाँई, जीतमणी पैन्यूली, ललित जोशी, पुश्कर नेगी, संजय वर्मा, नरेश रतूडी, मदनसिंह भंडारी, अनिल शाह, रवि त्यागी, प्रकाश चन्द्र गौड़, राकेश चन्द्र सती, डा0 पवन कुमार मलेठा, सोहन रावत, किरण किशोर, भुवन जोशी, सुरेश नेगी, डी.पी.एस. रावत,इंदजीत असवाल महावीर सिंह चौहान, चन्द्र भानू भट्ट आदि समर्थन में उपस्थित रहे।
– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *