गुर्जर होली महोत्सव मे गूंजे होली के गीत

बरेली। क्यारा के मिनी स्टेडियम में गुर्जर होली महोत्सव का आयोजन हुआ। गुर्जर बिरादरी के लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। पारंपरिक होली गीत गायन प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि नेपाल सिंह कसाना ने कहा कि समाज के लोगों को शिक्षित होकर अपने समाज को विकसित करने की भूमिका निभानी होगी। मुख्य अतिथि चौधरी नेपाल सिंह कसाना, विशिष्ट अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नवाबगंज चमन सिंह चावड़ा, भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर, डॉ. निर्भय गुर्जर, धारा सिंह एडवोकेट, अवनीश गुर्जर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्भय गुर्जर जिला महामंत्री भाजपा, एडवोकेट धारा सिंह एवं अवनीश गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *