*राज्यमंत्री का देवबंद पंहुचने पर पंजाबी समाज ने किया जोरदार किया स्वागत*
देवबंद/सहारनपुर- उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी का देवबंद आगमन पर पंजाबी समाज के लोगों ने उनका जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाकर जोरदार स्वागत किया।
सहारनपुर – मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर अयोजित स्वागत समारोह में राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख व कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2019 में आ रहे साहिब श्री गुरूनानक देव जी महाराज का 550 वां प्रकाशोत्सव पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। इसी की तैयारियों को लेकर वे पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे है।
उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को लखनउ में पूरे प्रदेश के सिखों का एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन मंत्री सुनील बंसल व प्रदेश मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय सम्बोधित करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने की अपील की। युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी व विशेष सलाहकार सरदार बालेंद्र सिंह ने सरदार औलख से प्रदेश भाजपा में सिखों की भागीदारी बढाने की मांग की। इससे पूर्व लोगों ने सरदार औलख व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी का माल्यार्पण कर बुंके भेंट कर स्वागत किया। युवा पंजाबी क्लब की ओर से सरदार औलख को सिरोपा व सम्मान पत्र एवंम सरदार बेदी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरदार बालेंद्र सिंह, युवा पंजाबी क्लब अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी, हरीश गिरधर, राजन छाबड़ा, बलदीप सिंह, अरविंदर सिंह कपूर, सिमर लाल सचदेवा, विजय गिरधर, रवि होरा, राजेश अनेजा,सतीश अरोड़ा, लवली सूरी, मंगू सचदेवा, दिलबाग सिंह,खन्ना जी,संजय सलूजा, प्रिंस कपूर,
राजपाल सिंह, बिट्टू कपूर, चन्नी बेदी, अमनदीप सिंह, सन्नी सेठी,सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।
– सुनील चौधरी सहारनपुर