खेलकूद प्रतियोगिता मे बच्चों ने दिखाया दमखम, ओवरऑल चैंपियन रहा उनासी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को गांव उनासी स्थित खेल स्टेडियम मे संपन्न हुई। ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे ब्लॉक के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के बच्चो प्रतिभाग किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं मे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। विभागीय उदासीनता के चलते यहां पहुंचे छात्र-छात्राओं को पर्याप्त सुविधा का अभाव रहा। छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय को लेकर शिक्षक हंगामा करते नजर आए। प्राइमरी मे मॉडल प्राथमिक विद्यालय उनासी व जूनियर स्तर मे धंतिया व खरसैनी की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। नगर के चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, प्रधान विद्याराम मौर्य सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी कु. प्रियांशी सक्सेना ने खेलकूद प्रतियोगिता का हरी झंडी व फीता काटकर शुभारंभ किया। ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी शेफाली शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती को माल्यार्पण किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता मे लम्बी कूद, ऊंची कूद, दौड़, खो खो सहित कई खेल कराए गए। स्टेडियम मे पानी के लिये हैंडपंप नही था और टॉयलेट अधूरे पड़े हुए थे। बच्चों को इधर-उधर खेतों में जाना पड़ रहा था। इसके साथ ही अन्य समस्याओं से स्टेडियम घिरा हुआ है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। ओवरऑल चैंपियन रही टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, वरूण, ओवैस अहमद, राहुल यदुवंशी, संदीप गुप्ता, अमित यादव, कपिल यादव, दिग्विजय गंगवार, व्यायाम शिक्षक अमित कुमार, गुलरेज जैदी, अमर द्विवेदी, नीरज वर्मा, नम्रता वर्मा, मिथिलेश यादव, अखिलेश गंगवार, विनोद चौधरी, योगेंद्र गंगवार, आनंद स्वरूप शर्मा, सविता हिरोलिया, रमेश चंद्र पपनै, प्रीति सिंह सहित तमाम शिक्षकों का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *