खेतों मे विकसित को रही तीन अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

बरेली। बीडीए की टीम ने गुरुवार को सीबीगंज क्षेत्र मे खेतों मे विकसित हो रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बीडीए के सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीबीगंज के बंडिया मे अमित अग्रवाल उर्फ राजा व कमल बेदी उर्फ सोनू पंजाबी की ओर से लगभग 100 बीघा क्षेत्रफल मे बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिह्नकांन, सड़क, नाली व बाउंड्रीवाल आदि का कार्य किया जा रहा था। जिसे बीडीए ने ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा ट्यूलिया मे बाबूराम, संजीव, वीरेन्द्र, रविन्द्र आदि की ओर से लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल मे बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली व बाउंड्रीवाल का कार्य कराया जा रहा था जिस ध्वस्त कर दिया गया। तीसरी कार्रवाई थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम बुखारा में ओम प्रकाश व अन्य की ओर से विकसित की जा रही लगभग 10 बीघा भूमि की अवैध कॉलोनी पर की गई। यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भूखंड या भवन की खरीद से पहले उसका मानचित्र स्वीकृत है या नहीं, इसकी जानकारी प्राधिकरण से ले ले। धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी भी भूखंड पर निर्माण या प्लाटिंग करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति लेना अनिवार्य है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *