बरेली। क्रिसमस डे पर गिरजाघरों में गुरुवार को विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। पादरियों ने प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति, सेवा और भाईचारे का संदेश लोगों को सुनाया। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान लोग उत्साहित दिखे, उनके चेहरों पर प्रभु यीशु के जन्म की खुशी थी। मध्यरात्रि में प्रभु यीशु मसीह के जन्म के बाद दिन में उनका जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने गिरजाघरों में पहुंचकर कैंडल जलाए और विशेष प्रार्थना की गई। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में कैरोल्स का भी गायन किया गया। सर्दी में लोग प्रार्थना के तय समय से पहले ही गिरजाघरों में एकत्र होने शुरू हो गए थे। इसके बाद एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई के साथ उपहारों का आदान-प्रदान भी किया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण बच्चे रहे, जो सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में गिरिजाघर में पहुंचे थे। सेंटा क्लॉज बने बच्चों ने साथियों को चॉकलेट, टॉफी अन्य उपहार वितरित किए। क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च में उल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया। सुबह 10 बजे प्रार्थना सभा से पहले नवजन्मे बच्चों का नामकरण संस्कार मुख्य पादरी सुनील मसीह ने किया। विशेष प्रार्थना पादरी नंदा और पादरी एडमंड ने की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च के अंदर व बाहर जमा हुए। प्रार्थना सभा में बाइबल पादरी नंदा ने पढ़ा। एंजेलिना स्मार्ट, दयानिधि दिल्लू एवं चर्च क्वायर ने विशेष गीत गए। सभी ने मिलकर केरल टीम के साथ चरवाहे नाचे झूम के गीत गाया। चर्च की सभा का समापन पादरी सुनील मसीह के आशीष वचन से हुआ। शुक्रवार सुबह 11 बजे से मेथोडिस्ट गर्ल्स हॉस्टल ग्राउंड में क्रिसमस गेम्स का आयोजन होगा। अरविंद सैमुएल, आर्यन, सैम, कुमकुम चंद, शालिनी, अनिल सिंह, वंश, एनोश का सहयोग रहा। वही क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च के बाहर मेला लगा। लोगों ने दुकानों से सामान की खरीदारी की। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मेले में खिलौने खान-पान सहित अन्य वस्तुओं की दुकानें लगी थीं। मेले के कारण सड़क की एक लेन को बंद करनी पड़ी। जिससे जाम की स्थिति बनी रही।।
बरेली से कपिल यादव
