बरेली। शुक्रवार की सुबह कोहरा तो दिन भर धूप खिली रही। मौसम परिवर्तन के क्रम मे शुक्रवार को तापमान मे दो से चार डिग्री की अधिकता दर्ज की गयी। धूप होने से लोगों ने राहत भी महसूस हुई है। सुबह घने कोहरे के बाद दिन में अच्छी धूप खिलने से शुक्रवार को लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिली। धूप की विदाई के बाद गलन काफी बढ़ गई। मौसम विभाग ने एक-दो दिन मे बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। यातायात सेवा पर लगातार कई दिनों से कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। लंबी दूरी की ट्रेनों की भी लेटलतीफी बनी हुई है। इससे यात्री परेशान हाल हैं। हालांकि शुक्रवार को खिली धूप होने से लोगों को राहत महसूस हुई। लगभग पांच दिनों तक धूप गायब रहने के कारण लोग सर्दी से कांपते रहे। गुरुवार से धूप निकलना शुरू हुई। गुरुवार रात से ही काफी घना कोहरा आ गया था। रात में दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। सुबह भी कोहरा छाया रहा। नौ बजे के आसपास धूप निकली। पूरे दिन अच्छी धूप खिली रही। हवा भी मंद होने के कारण लोगों ने धूप का पूरा आनंद उठाया। धूप की विदाई के बाद एक बार फिर से सर्दी का बढ़ना शुरू हो गया। रात में गलन काफी बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 18.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री घटकर 5.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जनवरी को बादल रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 23 जनवरी को तेज बरसात के साथ में ओलावृष्टि भी हो सकती है। ओला गिरा तो सरसों की फसल का बड़ा नुकसान होगा। 24 और 25 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में धूप भी निकलने का पूर्वानुमान है।।
बरेली से कपिल यादव