कोरोना से बचाव को हाटस्पाट एरिया में चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

मुज़फ्फरनगर । कोरोना महामारी COVID-19 से बचाव हेतु आज सुबह सरवट ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मौहल्लों के हाटस्पाट एरिया में सेनेटजेशन अभियान चलाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता व सरवट ग्राम प्रधान पति पंडित श्री भगवान शर्मा ने अपने ट्रेक्टर व मशीन के साथ मजदूर ले जाकर आदर्श कालोनी में शिव मंदिर से सैनेटाइजेशन का अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों को सेनेटाईज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मौहल्ला बचन सिंह कालोनी, आदर्श कालोनी, देवपुरम, लालबाग, वर्मा पार्क, सुभाषनगर, शिवनगर आदि स्थानों व हाटस्पाट एरिया में निरंतर रूप से सैनेटाइजेशन किया जा रहा है। हम सभी कोरोना वायरस से लडने के लिये हर सम्भव प्रयास में कार्यरत है। इस मौके पर सचिव आलोक कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *