कोटद्वार में पुरानी पेंशन बहाली हेतु जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

देहरादून/उत्तराखंड- स्थानीय राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज कोटद्वार में पुरानी पेंशन बहाली हेतु जिला कार्यकारिणी की बैठक सुजीत रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में बतौर मुख्य वक्ता उत्तराखंड प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष डॉ. अम्बिका प्रसाद ध्यानी ने विविध विभागों में कार्यरत कर्मचारियों , अधिकारियों आदि के सुरक्षित भविष्य के मध्येनजर संगठित होकर पुरानी पेंशन बहाली हेतु कृत् संकल्पित् होने और न्यूनतम स्तर से उच्च स्तर तक मुहिम चलाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में विविध राज्यों में चल रहे इस विषयक आन्दोलन के क्रम सरकारी अमला से पेन्शन बहाल कराने के निर्णय पर विचारसम्मत् कार्रवाई पर सांगठनिक संयोजन एकरूपता का आभाराभिव्यक्त कर उत्तराखंड सरकार से भी कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने की अपेक्षा जताई । एन एम ओ पी एस जिला अध्यक्ष सुजीत रावत ने कहा कि आगामी दिसंबर व जनवरी माह में अधिवेशन के सम्बन्ध में चर्चा के बावत बैठकायोजित की जायेगी साथ ही विभिन्न मुद्दों के साथ उत्तराखंड सरकार से पंजाब तथा अन्य राज्यों की तर्ज पर पुरानी पेंशन बहाली हेतु ठोस कार्रवाई की अपील की गई। बैठक का संचालन करते हुए जनपदीय सचिव अनूप जदली द्वारा आगामी कार्यक्रम की घोषणा व अन्य कार्रवाई पर विचार व्यक्त किए। बैठक में मंजुल द्विवेदी, सुबोध ध्यानी, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, राजू रावत, अनुराग बिष्ट, बृजमोहन आदि मौजूद रहे ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *