नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे अपहरण का षडयंत्र रचकर प्रेमी के पास गई छात्रा को बरामद करने के साथ ही पुलिस ने उसके प्रेमी और दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जनपद पीलीभीत के जहानाबद थाना क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाले एक किसान की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। वह कस्बे मे किराये का कमरा लेकर पढाई करती है। बुधवार को वह कोचिंग के बाद अपने कमरे पर नही पहुंची। रात मे 9:45 बजे छात्रा के मोबाइल से उसके पिता के व्हाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमे उनकी बेटी के अपहरण की बात लिखकर 15 लाख की फिरौती मांगी गई थी। जिस पर छात्रा के पिता ने थाना नवाबगंज मे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामला अधिकारियों की जानकारी मे आने के बाद एसओजी समेत कई टीमों को छात्रा की बरामदगी के लिए लगाया गया। पुलिस ने कस्बे मे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें छात्रा पहले अकेले जाती हुई दिखाई दी। बाद में वह एक युवक के साथ जाते दिखी। उसकी पहचान जनपद पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गोंच गांव के सन्नी के रूप में होने पर पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ की। इस पर युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर होटल मे हाउस कीपिंग का कार्य करने वाले अपने प्रेमी अर्जुन से मिलने गई है। अर्जुन उसके ही गांव का है और उसका दोस्त है। उसने छात्रा को अपने ही गांव के दीपक के साथ बाइक से बरेली तक भेजा है। पुलिस ने छात्रा को बरामद करने के साथ ही उसके प्रेमी अर्जुन और दोस्त दीपक बाबू को पकड़ लिया। शनिवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। छात्रा को साथ ले जाकर फिरौती के मैसेज करने के आरोपियों को शनिवार को जब पुलिस ने जेल भेजा तो वह फूट फूट कर रोए।।छात्रा के अपहरण मे मददगार रहा दीपक क्षेत्र के ही एक ला कॉलेज मे एलएलबी का छात्र है। जबकि सनी इंटर पास है। वह दोनों कस्बे मे ही किराये का कमरा लेकर रहते है। छात्रा का प्रेमी अर्जुन कुछ समय पूर्व लोगों से रुपये लेकर आनलाइन गेम मे 60 हजार हार गया था। लोग उधार के रुपयों के लिए उससे तकादा कर रहे थे। जिस पर उसने छात्रा के पिता से रुपये वसूलने का प्लान बनाकर दोस्तों को इसमे शामिल कर लिया।।
बरेली से कपिल यादव
