कैंसर के उपचार व बचाव के तरीकों के लिए किया जागरूक

मीरगंज, बरेली। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर कैंसर रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में मुख्यतः शुगर, रक्तचाप, बीएमआई एवं सामान्य कैंसर की स्क्रीनिंग की गयी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने सभी मरीजों को कैंसर रोग होने के कारण बताए व उत्तरदायी कारकों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही सभी मरीजों को बताया कि कैंसर की समय से जानकारी होने पर उसकी रोकथाम की जा सकती है। यदि किसी भी व्यक्ति को शरीर के किसी भी अंग में किसी भी प्रकार की गांठ दिखाई दे तो वह तुरंत उसकी जांच कराएं। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि कैंसर के प्रति जागरूकता, नियमित जांच तथा व्यायाम को अपनी दिन चर्या में शामिल करने से रोकथाम की जा सकती है। स्वास्थ्य शिविर में कुल 45 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अम्बरीश शर्मा, डॉ. साहब सिंह व डॉ. रोहन दिवाकर ने मरीजों की समस्त जांचे की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *