कैंडल मार्च निकाल अटेवा ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग दोहरायी

बरेली। अटेवा द्वारा स्व. डॉ. राम आशीष सिंह की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व कैंडल मार्च का आयोजन सीआई पार्क प्रेमनगर में किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. मुनीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली को अधिकार और भविष्य की सुरक्षा बताते हुए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार ने कहा कि हर मोमबत्ती की लौ पुरानी पेंशन बहाली तक न झुकने का संकल्प है। अनिल कुमार गंगवार ने आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। सौरभ गुप्ता, नीतू वर्मा और मण्डल अध्यक्ष जगदीश गंगवार ने एनपीएस, यूपीएस को कर्मचारियों के हित में नही बताया। डॉ. भोले राम ने दोहरी पेंशन प्रणाली को अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध जारी रखने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष पुष्पा गंगवार ने आह्वान करते हुए कहा कि आज बरेली में उठी हर मोमबत्ती की लौ ने यह संकल्प दोहराया कि “हम झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं, जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी। जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गंगवार ने कहा कि एक ही देश मे दो तरह की पेंशन प्रणाली यह बिल्कुल न्यायोचित नही है। मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार ने कहा कि एनपीएस व यूपीएस शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में नही है इसलिए यह स्वीकार नहीं हैं। हम सब इसका पूर्णतया विरोध करते हैं और सिर्फ पुरानी पेंशन की मांग करते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *