किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार- राजेंद्र चौधरी

बरेली। शहर के सर्किट हाउस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने सदैव जनता को धोखा दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को पूरा नहीं किया। इसके साथ ही पूरी व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। 2022 में सरकार बनने पर भाजपा सरकार के कार्यों का जांच कराएंगे। विकास के झूठे आंकड़ों की जांच होगी। भाजपा के नेताओं की जांच होगी। किसान की आय दुगुनी करना सिर्फ एक जुमला था। किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। किसान कर्ज मे आत्महत्या कर रहे हैं और परेशान होकर आंदोलन करने को बाध्य है।2022 में आय दोगुनी होने की बात दूर की है जो किसानों की आर्थिक स्थिति थी उसे भी भाजपा ने बर्बाद कर दिया। उनके फसल के उत्पादन का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार मे अंतरराष्ट्रीय स्तर की पुलिसिंग की व्यवस्था डायल 100 के माध्यम से उत्तर प्रदेश को प्रदान की। इसको वर्तमान की भाजपा की योगी सरकार ने पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया। भाजपा के लोग इतिहास नहीं जानते। आपातकाल के बाद कांग्रेस भी यूपी समेत कई राज्यों में शून्य हो गई है। कृषि कानून किसानों के लिए बड़ा खतरा हैं। नौजवानों के साथ रोजगार के नाम धोखा हो रहा है। मनरेगा मजदूरों की गिनती भी रोजगार में शामिल की जा रही है। महंगाई की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। चौधरी ने सपा की सरकार बनने पर कोविड काल में हुई मौतों के मामलों की जांच कराने की भी कही। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजेंद्र चौधरी ने अपने विचार रखे। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अगले महीने से अखिलेश यादव जिलों का दौरा करेंगे। रोस्टर तैयार किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मणेन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री आताउर रहमान, सतेंद्र यादव, विजयपाल सिंह आदि प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *