सोनभद्र/रेणुकूट- स्थानीय नगर में रविवार को कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनो की उपस्थिति में ध्वजबंदन का कार्यक्रम रेणूकूट गुरूद्वारा मंदिर में आयोजित किया गया, इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि अब वक्त आज़ादी की दूसरी लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयार हो चुके है पहले हम गोरो से लड़े अब चोरों से लड़ने का वक्त आ गया राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अब गली गली गाँव शहर शहर कांग्रेस के लोग झंडा बुलंद कर रहे है हर बूथ हर ब्लॉक हर जिले से कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने का आवाज़ बुलंद हो रहा है,पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वी के मिश्रा व कांग्रेस सेवादल के संगठन मंत्री राजपति साहनी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं व कार्यकताओ के बीच जो संवाद की कमी थी वह अब प्रियंका गांधी के आने के बाद पूर्ण हो चुकी है लखनऊ में चार दिन लगातार जिलेवार कार्यकर्ताओं की समस्या से प्रियंका जी रूबरू हुई जिससे कि कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय व विमल पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है इनके नेता शहादत पर भी राजनीति कर रहे है जो इनके ओछी मानसिकता को दर्शाता है जनता इनके चुनावी प्रचार के भ्रामक तरीके को जनता अब समझ चुकी है अब देश और प्रदेश की जनता योगी मोदी के बहकावे में नही आने वाली है चाहे यह गोदी मीडिया के माध्यम से भले गुमराह कर लें लेकिन अब जनता 2019 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मन बना चुकी है,सेवादल के वरिष्ठ एनटीसी कार्यकर्ता मोहम्मद मोईन खान व सुनीता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अब जाग चुके है अब इस नौजवान ,किसान, महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ के साथ केंद्रीय नेतृवकर्ता के मंशा पर पूर्णतया खरा उतरने के लिए कटिबद्ध है, इस दौरान तारा शुक्ला, जेपी सिंह, कपिल देव चौबे,लक्क्ष्मीकांत दुबे,उर्वसी सक्सेना,धीरेंद्र प्रताप सिंह,मृदुल मिश्रा,चंदा देवी,राहुल सेठ, संजय मौर्य,कुलदीप,हिमांशु,रूपा ठाकुर,सलीम मंसूरी,अनिता शर्मा,ब्रिजेश कुमार,अमित कुमार मिश्र,नीतू देवी,रूपानी देवी,आशीष त्रिपाठी,दुलारे,योगेश उपस्थित रहे।।
रिपोर्ट-:सर्वेश सिंह रेणुकूट सोनभद्र