बरेली। कई महीनों से सरकार द्वारा कमीशन और भाड़ा न मिलने से नाराज कोटेदार सड़क पर उतर आए। पटेल चौक से लेकर डीएसओ ऑफिस तक प्रदर्शन किया। हाथों मे कटोरा लेकर भीख भागी। डीएसओ छुट्टी पर थे। इसलिए यूनियन ने पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह और उपाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, ब्रजेश सिंह आदि का कहना है कि दिसंबर 2021 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को खाद्यान्न वितरित कराया जा रहा है। हर महीने दो बार गरीबों को राशन वितरित किया जाता है। कोटेदार अपनी पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं। उनको मिलने वाली कमीशन की धनराशि समय पर नही दी जा रही है। कोटेदार अपने खर्चे पर राशन वितरित करते है। ऑफिसों में बिल फंसे रहते हैं। कब तक अपने खर्च पर राशन वितरण करेंगे। एसआरओ आफिस से हर बिल पर आपत्ति लगा दी जाती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की चार महीने का कमीशन मिला है। कोटेदार परेशान है। इसलिए सभी कोटेदारों ने परेशान होकर प्रदर्शन कर कटोरा लेकर भीख मांगी। शनिवार को 11 बजे पटेल चौक पर सभी एकत्रित हुए। वहां से पैदल मार्च निकाला। हाथों में कटोरा लेकर डीएसओ ऑफिस तक भीख मांगी। डीएसओ छुट्टी पर थे। ऑफिस में पूर्ति निरीक्षक मिले। एसोसिएशन ने पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कमीशन का भुगतान कराए जाने की मांग की।।
बरेली से कपिल यादव
