बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के पिथुपुरा गांव में मंगलवार की सुबह कंबाइन मशीन की चपेट मे आने से एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत पर धान की कटाई के समय कंबाइन की टक्कर से गुम चोट लग गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आपको बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव पिथुपुरा मे गेहूं की कटाई के दौरान सोमवार की रात कंबाइन मशीन की चपेट में आने से किसान चुन्नीलाल (55) की मौत हो गई। सोमवार रात्रि आठ बजे खेत में गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन मशीन की चपेट मे आने से गुम चोट लग गई। चुन्नीलाल अपने लड़के के साथ घर चले आये। रात मे ही पीड़ा अधिक होने पर परिजन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक के दो बेटे गंगाचरन, राम है। मृतक का छोटा बेटा राम मजदूरी करने पंजाब गया है। घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।।
बरेली ब्यूरो :- कपिल यादव