औद्योगिक कार्य मे तो नही खपा रहे रियायती यूरिया, स्वास्थ्य केंद्रों पर कराएं 10 से अधिक डिलीवरी

बरेली। कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को मंडलीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। कृषि विभाग की समीक्षा में फार्मर रजिस्ट्री, उर्वरक की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कमिश्नर ने संयुक्त निदेशक कृषि को सब्सिडी पर बिकने वाली यूरिया की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रियायती दरों की यूरिया का उपयोग औद्योगिक कार्य में किसी कीमत में न होने पाए। कमिश्नर ने टीम बनाकर ब्लॉक स्तर पर यूरिया की बिक्री की जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवेंद्र प्रताप, अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल, डीएम अविनाश सिंह, डीएम बदायूं अवनीश राय, डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह आदि रहे। संस्थागत प्रसव मे गांव अमरिया, जरियनपुर और बरखेडा में प्रसव कम पाए गए। जरियनपुर, पूरनपुर में सिजेरियन नही हो पा रहे है। कमिश्नर ने केंद्रों पर 10 से अधिक डिलवरी कराने को कहा। चिकित्सा इकाईयों की बरेली में 16 मे से बिथरी चैनपुर और फतेहगंज पश्चिमी मे फायर एनओसी अवशेष मिली। आयुष्मान कार्ड बनाने में बदायूं पीछे मिला। सब सेंटर निर्माण में शाहजहांपुर कम सक्रिय बताया गया। बरेली के शेरगढ़ और बदायूं के उसगवां में डिलीवरी का कार्य अच्छा मिला। समाज कल्याण विभाग मे छात्रवृत्ति की समीक्षा मे अफसरों ने बताया कि एससी की आय सीमा 2.50 लाख और अन्य को दो लाख निर्धारित है। डाटा लॉक करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी और धनराशि अंतरण 9 फरवरी तक है। कंपोजिट स्कूल शाहजहांपुर मे छह और अन्य जनपदों में 2-2 कंपोजिट विद्यालय प्रस्तावित हैं। शाहजहांपुर और बरेली में कार्य प्रगति पर है, जबकि पीलीभीत में एक स्थान पर जनवरी में शुरू होना बताया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना मे 61 प्रतिशत ऋण वितरण करने की जानकारी दी गई। इसमें बरेली में सबसे अच्छा कार्य है। राज्यकर में बरेली जोन प्रदेश मे प्रथम स्थान पर है। निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गयी। मंडल का वसूली प्रतिशत 93.84 पाया गया है, कमिश्नर ने ओवररेटिंग ना हो इसका ध्यान रखने को कहा। परिवहन विभाग की समीक्षा में 87.57 प्रतिशत उपलब्धि बताई गई। कमिश्नर ने प्रवर्तन कार्य बढ़ाए जाने को कहा। कमिश्नर ने किसानों की शिकायतों की गंभीरता से जांच करने को कहा। अफसरों ने बताया कि बरेली में 148713.86, बदायूं में 32925,44, शाहजहांपुर में 255222.48 और पीलीभीत में 171792.39 कुल 608654.18 क्विंटल धान खरीद हुई है, जो लक्ष्य का 84.65 प्रतिशत है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *