एसडीएम ने साइबर सुरक्षा पर छात्रों को दी जानकारी

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर मे संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि एसडीएम मल्लिका नैन ने मतदाता जागरूकता, सड़क और साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. दिलीप चौरसिया ने लोकतंत्र में वोट की शक्ति के बारे में बताया। एसडीएम ने वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, नाम हटाने की प्रक्रिया, शिफ्टेड वोटर, अब्सेंटी वोटर, फार्म संख्या 6, 7, 8 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. वेद प्रकाश ने यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और फिशिंग जैसे खतरों से आगाह किया गया। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी। प्राचार्य प्रो. पूनम सक्सेना, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अब्दुल कादिर, डॉ. रतनलाल, डॉ. अंशु सत्यार्थी, डॉ. प्रगति चौधरी, डॉ. शुभम, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *