आंवला, सिरौली। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने आंवला और सिरौली थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, मेस, हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरक देखी। अभिलेखों का निरीक्षण किया। विवेचना में लापरवाही करने पर आंवला थाने मे तैनात दो दरोगाओं के खिलाफ जांच और विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया है। आंवला थाने का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने निर्माणाधीन बैरकों में सामग्री की जांच कमेटी से कराने का निर्देश दिया जिससे पता चले के सामान मानक के अनुरूप है या नही। उन्होंने चौकीदार, होमगार्ड, पीआरडी कर्मियों को कंबल वितरित किया। उन्होंने महिला अध्यापक रंजना सिंह, छात्रा अंशिका को सम्मानित किया। स्थानीय लोगों, व्याारियों के साथ बैठक कर पुलिस की कार्यप्रणाली का फीडबैक लिया। उन्होंने महिला दरोगा पूजा गोस्वामी, एसआई हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल जफरुद्दीन, सिपाही कुलदीप, प्रियंका और चंचल शर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया। दरोगा रामवीर सिंह और ट्रेनी एसआई अश्वती शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सिरौली थाने का निरीक्षण किया। वहां थाना परिसर, मेस, बैरक, मालखाना देखा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया।।
बरेली से कपिल यादव