फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शनिवार को तहसीलदार आशीष कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के कई मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक बूथ पर फीडिंग कार्य की धीमी गति पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। तहसीलदार गांव पिपरिया, फिरोजपुर, चनेटा आदि गांवों में भी गए। इस दौरान लेखपाल आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे। वही एसडीएम की अध्यक्षता मे शनिवार को (एसआईआर) के तहत चल रहे गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन को लेकर बैठक हुई। जिसमे लापरवाह 142 बूथ लेवल अधिकारियों को हिदायत दी कि आगामी दो दिनों मे निर्वाचन आयोग के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करे। अन्यथा निर्वाचन कार्य मे लापरवाही की दशा मे कार्रवाई की जाएगी। बूथ 202 पर कार्यरत बूथ लेवल अधिकारी मोहम्मद आलम सहायक अध्यापक को कार्य मे लापरवाही के कारण विभागीय कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट बीएसए को भेजी गई है। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी आनन्द विजय यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश प्रताप, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह, समस्त सुपरवाइजर, रजिस्ट्रार कानूनगो, बीआरसी गिरजाशंकर आदि उपस्थित रहे। उधर, दोपहर मे खंड विकास अधिकारी आनन्द विजय यादव एसआईआर को लेकर गांव हल्दी खुर्द विद्यालय पहुंचे। मौके पर उन्हें पंचायत सहायक हर्षित चौधरी नही मिले। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत प्रधान राहत हुसैन और सचिव योगेश कुमार के साथ बैठक की। उन्होंने पंचायत सहायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। वही नवाबगंज मे एसआईआर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से जुट गया है। शुक्रवार को कस्बा और गांवों मे शिविर लगाकर पुनरीक्षण कार्य मे लगे कर्मचारियों ने मतदाताओं के आवेदन पुनरीक्षण फार्म भरवाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने नगर व ग्राम रिछोला व हरदुआ किफायतुल्ला आदि मे शिविरों पर पहुंच कर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया। एसडीएम उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह उनके साथ मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
