फरीदपुर, बरेली। एलएलबी छात्र योगेश यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले दूसरे आरोपी पीके को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद योगेश के परिजन आरोपी ग्राम प्रधान राम रहीस की गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़े गए है। फरीदपुर के नवादा बिलसंडी गांव के विधि छात्र योगेश यादव (20) की सोमवार को घर के कुछ दूरी पर पहुंचने पर राम रहीस और उनके पक्ष के लोगों ने योगेश को घेर लिया। मारपीट करते हुए योगेश को गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद परिवार के लोग योगेश को बरेली के निजी अस्पताल ले गए। जहां के डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। योगेश के भाई मनोज ने ग्राम प्रधान रामरहीस, उनके भाई रामौतार, भतीजे सुमित, राम खिलाड़ी व पीके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों ने सिविल कोर्ट के सामने धरना देकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दूसरे हत्या आरोपी पीके को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने हत्या आरोपियों को जेल भेज दिया। योगेश के भाई मनोज ने बताया कि फरीदपुर पुलिस हत्या आरोपी ग्राम प्रधान राम रहीस को बचाने पर जुटी है। अगर उसकी गिरफ्तारी नही की गई तो वकील प्रदर्शन करेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
