एडमिट कार्ड न मिलने पर माधव राव सिंधिया स्कूल मे छात्रों-अभिभावको ने काटा हंगामा

बरेली। बुधवार को माधव राव सिंधिया स्कूल मे एडमिट कार्ड न मिलने पर छात्रों और अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। तमाम ऐसे छात्र स्कूल पहुंचे जिन्होंने अपनी फीस जमा नहीं की थी। प्रबंधन ने बिना फीस जमा किए परीक्षा में बैठाने से इंकार कर दिया। करीब 30 मिनट तक हंगामा होने के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से एक प्रार्थना पत्र मांगा गया है। जिसमें परीक्षा के बाद फीस जमा कराने की बात लिखी होगी। जिस पर सभी अभिभावक तैयार हो गए और हंगामा शांत हो गया। आपको बता दें कि स्कूलों मे परीक्षा के लिए छात्रों के एडमिट कार्ड दिए जा रहे है। मगर माधव राव सिंधिया स्कूल में कई छात्र ऐसे है जिन्हें एडमिट कार्ड नहीं दिए गए। ऐसे में उनके अभिभावक बुधवार सुबह ही स्कूल पहुंचे और उन्होंने एडमिट कार्ड न देने की वजह पूछने लगे। मगर इसी बीच वहां पर उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। अभिभावकों के लिए स्कूल का गेट बंद कर दिया गया। वह सभी गेट पर ही खड़े होकर हंगामा काटने लगे। लगभग 30 मिनट तक स्कूल के अंदर हंगामा चलता रहा। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से यह प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा कि वह परीक्षा के बाद में फीस जमा कर देंगे। अभिभावक इस पर राजी हो गए। इसके बाद जाकर हंगामा समाप्त हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *