बरेली। सरकारी अस्पतालों मे शासन ने जिन्हें जिम्मेदारी दी है उनका भी रवैया उदासीन बना हुआ है। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से वर्ष 2020-21 मे प्रदेश मे नियमावली में हुए बदलाव के अनुपालन में कुल डॉक्टरों को लेवल दो पर भर्ती किया था लेकिन इनमे से 229 डॉक्टरों ने नियुक्ति पाने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नही किया। जिस पर बुधवार को शासन ने इन डॉक्टरों की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि इन डॉक्टरों मे बरेली के तीन डॉक्टर शामिल है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन की ओर से बरेली मे डॉ. रचना गुप्ता को फरीदपुर, डॉ. सरिता रावत को भमौरा और डॉ. आरिफ हुसैन को नवाबगंज मे नियुक्ति किया गया था लेकिन इन्होंने ज्वाइन नही किया है। शासन के आदेश पर इन डॉक्टरों की नियुक्तियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध मे एसीएमओ प्रशासन डा. हरपाल सिंह ने बताया कि शासन की ओर से विभाग को सूचना मिली है। जिले के तीन डॉक्टरों की नियुक्तियां हुई थी लेकिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण नही किया है।।
बरेली से कपिल यादव