बरेली। सोमवार को शहर के सुभाषनगर क्षेत्र मे सपा कार्यकर्ता सम्मेलन व सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन आदित्य कश्यप के नेतृत्व मे किया गया। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 में कार्यकर्ताओं के बल पर सरकार बनाने जा रही है। जिसमें भारी संख्या में सुभाषनगर के हर वर्ग के युवाओं ने समाजवादी पार्टी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनका कहना है कि वे इस सरकार से परेशान हो चुके है और उत्तर प्रदेश के लिए उन्हे एकमात्र उम्मीद की किरण अखिलेश यादव ही है। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों मे धीरेंद्र यादव, अजय शुक्ला, अंकुश शर्मा, सुधांशु सिंह, दर्पण चौहान, मुशर्रफ अली अंसारी, गुड्डू शुक्ला, विक्की श्रीवास्तव, ओमपाल कश्यप, पंकज, संदीप अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने किया। इस अवसर पर रविन्द्र यादव, मयंक शुक्ला, नूतन शर्मा, पवन सक्सेना, अनुराग सिंह नीटू, डालचंद बाल्मीकी, हरी सिंह वरदान, सुरेंद्र सोनकर, ओमेंद्र यादव, मुकेश यादव, विशाल गौतम, जसपाल सिंह बग्गा, अंकित आर्य, इसराफील राश्मी, राजेश शर्मा, हिमांशी शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समयुन खान ने किया।।
बरेली से कपिल यादव