*व्यापारी के साथ घटित घटना का शीघ्र अनावरण की मांग करते- धीरेंद्र प्रकाश गुप्ता
हमीरपुर- नगर उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी व्यापारी महासम्मेलन शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में लखनऊ पहुंचे! इसके पश्चात नगर उद्योग व्यापार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारियो ने उत्तर प्रदेश नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को पौथिया में व्यापारी के साथ 10 अप्रैल कि रात्रि को घटित घटना को लेकर एक ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नाम सौंपा! नगर उद्योग व्यापार मंडल हमीरपुर ने पौथिया में व्यापारी के साथ घटित घटना को शीघ्र खुलासे की मांग कर एवं कार्रवाई करने का नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया है! जिला महामंत्री सूर्य कुमार तिवारी, युवा जिला अध्यक्ष अंजनी गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल के जी अग्रवाल एवं भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे!