उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा

देहरादून- अगस्त क्रान्ति की वर्षगांठ के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने आज प्रातः गांधी पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने गांधी पार्क से हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

आज प्रातः बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना सेवादल उत्तराखण्ड प्रभारी राजकुमारी सोनी, सेवादल मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, शहीद केसरीचन्द, शहीद दुर्गामल्ल पं0 जवाहर लाल नेहरू के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात श्री धस्माना ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए वन्दे मातरम, भारत माता की जय, देश के शहीद अमर रहे, पहले लड़े थे गोरों से अब लडेगे चोरों से नारा लगाते हुए गांधी पार्क से राजपुर रोड़ घण्टाघर होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी है और शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग रीढ़ है। इसलिए उसका स्वस्थ होना व मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आजादी के लिए कांग्रेस ने जो योगदान दिया है उसके इतिहास को मिटाकर कांग्रेस के बारे में वे लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं जिनका देश की आजादी के आन्दोलन में लेशमात्र भी योगदान नहीं है इसके विपरीत वे लोग जो अंग्रेजों पिट्ठू रहे हैं वे कांग्रेस को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस सेवादल को पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है व पार्टी के कैडर को प्रशिक्षित करके सांप्रदायिक शक्तियों से लडकर उनको परास्त करना है। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की प्रदेश प्रभारी श्रीमती राजकुमारी सोनी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल अब संगठन को मजबूत कर पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। प्रदेश मुख्य संगठक श्री रस्तोगी ने कहा कि पूरा संगठन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में हर संघर्ष में कंन्धा से कन्धा मिलाकर कार्य करेगा इस अवसर पर प्रदेश मुख्य संगठक अध्यक्ष राजेश रास्तोगी, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, राज्य प्रभारी राजकुमारी सोनी, पूर्व मुख्य संगठक रामविलास रावत, जिला मुख्य संगठक कुंवर सिंह यादव, प्रदेश संगठक मंत्री जसवीर सिंह, महानगर मुख्य संगठक सावित्री थापा, राजेन्द्र दुर्गापाल, सी.के0 चहल, मनमोहन सिंह ,किशोर कण्डारी, निर्मल सिंह चैहान, सत्यानारायण शर्मा, बी0के0 चहल, सुशीला देसाई राजकुमारी क्षेत्री, अनीश कुरैशी, कुलदीप सिंह, मास्टर नकली राम, सरदार पाल सिंह रंधावा, भुवन चैबे, लता सिंह,कुसुम पंवार, मंजू रानी, संगीता शीतल, पुष्पा उपाध्याय, जसपाल सेठी,राजकुमार यादव, हिमांशु बहुगुणा, जोगेन्द्र सिह,मोहन सैनी, आदि उपस्थित थे।
– उत्तराखंड से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *