बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत मे ईओ के खिलाफ विभिन्न आरोपों की प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से हुई शिकायत पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम जांच पड़ताल करने नगर पंचायत पहुंची और कस्बे मे विवादित स्थल को मौके पर जाकर देखा। दरअसल, नगर के भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने नगर पंचायत के ईओ के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से शिकायत की गई थी। जिसके बाद एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह और एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर जांच की और पत्रावलियों को तलब किया। इसके साथ ही ईओ और भाजपा नेता के साथ व्यापारियों के मौखिक व लिखित बयान दर्ज किये। बयान दर्ज करने के बाद अधिकारियों ने व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान को मौके पर जाकर देखा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि ईओ, भाजपा नेता व व्यापारियों के बयान दर्ज कर लिए है। साथ ही विवादित स्थल का भी निरीक्षण किया है। जांच पूरी होने के बाद जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। दरअसल पिछले साल 21 नवम्बर को अतिक्रमण हटाने के दौरान फतेहगंज पश्चिमी के ईओ पुष्पेंद्र राठौर और व्यापारी राहुल गुप्ता और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के बीच तीखी झड़प हुई थी। ईओ ने भाजपा नेता के खिलाफ थाने में सरकारी काम मे बाधा डालने, दस्तावेज फाड़ने समेत मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन व्यापारी राहुल गुप्ता के द्वारा दो लाख रुपये मांगने के आरोप पर ईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नही की थी। वही ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मुझ पर लगे आरोप निराधार है। फिलहाल मामले की प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू हो गयी है।।
बरेली से कपिल यादव
