बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन बरेली एवं इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित कार्यक्रम फूड फॉर लाइफ के साथ मिलकर कोतवाली परिसर के बाहर दरिद्र नारायण के बीच प्रसाद एवं भोजन वितरण कराया। 42 डिग्री पारे के साथ तपती हुई दोपहरी मे जनसामान्य के बीच भोजन और जल वितरण किया। जरूरतमंद लोगो के बीच भोजन व जल वितरण किया गया। कार्यक्रम जन सहभागिता निश्चित रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम मे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एसपी क्राइम मुकेश सिंह, सीओ श्वेता यादव, शहर कोतवाल हिमांशु निगम सहित अन्य गणमान्य अधिकारी व संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री जिला एवं महानगर के समस्त पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल के साथ उपस्थित रहे। संगठन के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्त अनिल द्विवेदी, रमेश चंद्र गुप्ता, अजय जेटली, सचिंद्र मोहन शास्त्री, इस्कॉन मंदिर संस्था के प्रबंधक पूज्य संत भीमार्जुन दास महाराज, युवा इकाई के सदस्य अग्रिम गुप्ता, अमित शर्मा, अनुज शर्मा एवं व्यवस्था संयोजन मे अमित शर्मा महानगर महामंत्री की भी भूमिका रही।।
बरेली से कपिल यादव
