इचौरिया के बूथ पर सुपरवाइजर पर हमला, एसआईआर के फार्म फाड़े

बरेली। बिथरी चैनपुर विधान सभा क्षेत्र की मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के लिए एसआईआर कार्य मे तैनात सुपरवाइजर विनीत कुमार सिंह पर गांव इचौरिया के बूथ पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। वह एसआईआर के फार्म बीएलओ के पास जमा करने के लिए बूथ पर पहुंचे थे। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मतदाताओं के भरे हुए गणना प्रपत्र फाड़ दिए। दो मतदाताओं के फार्म फट गए, जबकि 16-17 फार्म सुरक्षित बच गए। बीएलओ के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सुपरवाइजर ने कैंट थाने मे आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट के गांव क्यारा निवासी सदर तहसील के संग्रह अमीन विनीत कुमार सिंह वर्तमान में एसआईआर कार्य मे बतौर सुपरवाइजर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ लोग उसकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। इसका विवाद चल रहा है। 2 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे एईआरओ ने बूथ नंबर 213 ग्राम इचौरिया (बभिया) के एसआईआर के फार्म बीएलओ को देने के लिए दिये थे। उन फार्म को लेकर वह बूथ नंबर 213 पर पहुंचे तभी सौरभ पुत्र अक्कू, चन्द्र पाल पुत्र मुंशी लाल और एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे जबरन एसआईआर के फार्म छीनकर फाड़ दिये और धक्का-मुक्की कर गालीगलौज कर हमला कर दिया। धमकी दी कि अगर दोबारा गांव के आसपास भी दिखाई दिया तो जान से मार देंगे। मौके पर मौजूद बीएलओ गौरव पाराशरी ने आरोपियों से बमुश्किल बचाया। आरोपी दबंग व आपराधिक प्रवृति के लोग हैं। वहीं जिन दो मतदाताओं के फार्म फट गए, उन्हें दोबारा से एसआईआर फार्म दिए जाएंगे ताकि उनके फार्म जमा कराए जा सकें। घटना का उच्चाधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *