आवासीय राज्य विश्वविद्यालय की मांग पहुंची अब योगी के दरबार में

आजमगढ़- जिले में चल रहे आवासीय राज्य विश्वविद्यालय की मांग सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार तक भी पहुंच गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने सीएम से मिलकर जिले में आवासीय राज्य विवि की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दिया। मुख्यमंत्री ने भी उनसे विवि पर विस्तार से चर्चा किया। विवि के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा किये जा रहे प्रयास से जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता संजय यादव एवं विन्धेष्य यादव ने कहा कि विगत 3 वर्षों से जनपद के लोग राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग कर रहे हैं लेकिन जनपद के किसी भी जनप्रतिनिधि या नेताओं ने इसे गंभीरता से नही लिया और न ही इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से गंभीरता से वार्ता ही किया। जिसके कारण यह रहा कि जनपदवासियों का यह सपना पूरा नही हो सका। विवि को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह द्वारा की जा रही पहल की प्राध्यापक डाo शिवानंद यादव ने सराहना करते हुए कहाकि वह इसके लिये बधाई के पात्र हैं।
शिब्ली कालेज के प्राध्यापक डा एसजे अली जिम्मी ने कहा कि अब जनपदवासियों की 40 वर्ष पुरानी राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग पूरी होने की उम्मीद जाग चुकी है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि अगर भाजपा जिलाध्यक्ष की तरह जनपद के जनप्रतिनिधि सक्रियता दिखाये होते तो आज़मगढ़ में कब का विश्वविद्यालय बन गया होता।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष डाo प्रवेश सिंह ने कहा कि जनपद के युवाओं की विवि की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिये जयनाथ सिंह का अभिनंदन किया जायेगा। जब कभी भी अभियान की टीम ने जिलाध्यक्ष से वार्ता किया हमेशा उन्होंने सकारात्मक दिशा में कार्य किया वही अन्य दल इस विषय को प्रभावित करने की हर कोशिश किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह की जितनी तारिफ की जाये कम है।
विश्वविद्यालय अभियान की महिला जिला संयोजक अनीता द्विवेदी ने अभियान की तरफ से मुख्यमंत्री से भाजपा जिलाध्यक्ष की सकारात्मक वार्ता पर हर्ष व्यक्त किया। राज्य विश्वविद्यालय की वार्ता पर दीवानी बार एसोसिएशन व सेंट्रल बार एसोसिएसन के अधिवक्ता अरुण पाण्डेय, एसके सिंह, नरेंद्र सिंह, शिब्ली कालेज के डा. शमीम, डा राजकुमार गुप्ता, विजेंद्र सिंह, डा इन्द्रजीत, डा ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, डा वीरेन्द्र, डा राजीव, डा अजीत डा रविंद्र नाथ राय, डा. वेदप्रकाश उपाध्याय, राकेश गांधी, डा वंदना द्विवेदी, डा सुजीत भूषण, मनिंदर कुमार सिंह, बालमुकुंद सिंह, अमित कुमार सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *