वैशाली/हाजीपुर/बिहार – आम लोगों से साक्षात्कार कार्यक्रम में जिला अधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता वैशाली श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में वैशाली जिला के विभिन्न अंचलों से आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि ,उनकी परेशानियों से दूर कराया जाए। जन साक्षात्कार कार्यक्रम में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए जिस पर अपर समाहर्ता के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को मोबाइल पर ही जरूरी निर्देश दिया गया ,एवं प्राप्त आवेदनों को जिला जन शिकायत कोषांग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों को भेज देने का निर्देश दिया गया। जन शिकायत के अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। महुआ थाना के कन्हौली बिशनपुर परसी वार्ड 09 के मोहम्मद मुमताज के द्वारा बताया गया कि हमारे वार्ड में 8 परिवार ऐसा है जिनका बिजली का कनेक्शन किसी कारण से काट दिया गया है। गांव के कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा पोल पर से अपने जमीन से होकर तार नहीं खींचने दिया जा रहा है ।इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित सूचना भी दी गई है ।उनका कहना था कि इन को छोड़कर पूरे वार्ड में बिजली का कनेक्शन है। बिजली नहीं रहने से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इनके आवेदन के ऊपर कार्यपालक अभियंता विद्युत को जरूरी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। हाजीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर ग्राम की सेवार्थी देवी ने बताया कि उनके पति लगन महतो के नाम से बिजली का कनेक्शन लिया गया था ।उनकी मृत्यु के उपरांत बिजली बिल जमा करने के लिए ग्रामीणों के हाथों पैसा भेज दी थी। परंतु उन लोगों ने बिजली बिल का पैसा जमा नहीं कराया ।उन्होंने बताया कि मैं बृद्ध हो चुकी हूं और मेरे ऊपर 52000 से अधिक का बिजली बिल बकाया का कागज आया है। उनके घर की विद्युत कनेक्शन हटा दिया गया है। जिसके चलते काफी परेशानी हो रही है ।उन्होंने बताया कि बकाया बिल माफी करने का अनुरोध किया, उनके आवेदन को कार्यपालक अभियंता विद्युत को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भेजा गया। रामपुर के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई के द्वारा गलत तरीके से केवाला जमीन का दाखिल खारिज करा लिया गया है ।जिसके विरूद्ध मेरे द्वारा आवेदन भी दिया गया था और यह मामला न्यायालय में भी चल रहा है। उनके द्वारा सक्षम पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण करा कर खाता खेसरा का जांच कराने की मांग की गई ।उनके आवेदन को डीसीएलआर महुआ को भेजा गया। जंदाहा थाना के ग्राम अरनिया वार्ड 10 के परमानंद राय के द्वारा बताया गया कि उनके विपक्षी के द्वारा उनके केवाला जमीन जिस पर अपना घर बना रहे हैं खून खराबा करने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा उचित कार्यवाही करने हेतु किसी भी तरह की घटना रोकने की मांग की गई। साक्षात्कार के कार्यक्रम में श्री विनोद कुमार सिंह के साथ आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,अरुण कुमार सिंह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्री हरेंद्र राम पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री देवेंद्र प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग श्रीमती सोनाली एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
– बिहार से नसीम रब्बानी
