आधा दिन चली ओपीडी, हड्डी व जोड़ों मे दर्द के मरीज बढ़े

बरेली। सर्दी-गलन मे बुखार-खांसी और जुकाम के साथ ही कई अन्य बीमारियों का हमला भी तेज हो गया है। सांस-दमा के रोगियों की परेशानी जहां बढ़ रही है वहीं हड्डी-जोड़ों मे दर्द के रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शनिवार को जिला अस्पताल में आधा दिन की ओपीडी का संचालन किया गया। दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। उसके बाद भी कई मरीज इलाज कराने पहुंचे और उनको वापस लौटना पड़ा। शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे तक पर्चा काउंटर, ओपीडी करीब खाली रहे। कड़ाके की ठंड होने की वजह से मरीजों की संख्या नके बराबर रही। उसके बाद मरीजों की लाइन लगनी शुरू हुई लेकिन 11:30 बजे पर्चा बनना ही बंद हो गया। मरीजों ने पूछा तो स्टाफ ने बताया कि अवकाश होने की वजह से ओपीडी आधा दिन ही संचालित की जाएगी। 12 बजे ओपीडी भी बंद हो गई। सर्दी में खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। ओपीडी मे फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीज कतार में खड़े रहे। ठंड का असर बुजुर्गों पर अधिक पड़ पड़ रहा रहा है। है। ओपीडी ओपीडी में में बुजुर्गो की संख्या बढ़ गई है। इसके साथ ही हड्डी एवं जोड़ों में दर्द के मरीज भी बढ़ने लगे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *