बरेली। बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नगरीय परिवहन निदेशालय के आदेश के कारण आज से शीशगढ़-शेरगढ़ मार्ग पर चलने वाली 12 बसों का संचालन बंद करेगा। अब 24 बसें नगरीय सीमा मे ही संचालित होंगी। जो 13 बसें आंवला-मनौना धाम को चल रही है। उनका संचालन पहले की तरह जारी रहेगा। चार मार्गों पर बसों का संचालन किया होगा। सुबह 6:40 बजे से पहली बस चार्जिंग स्टेशन से रवाना होगी। मैनेजर मनीषा दीक्षित का कहना है कि 17 नवंबर सोमवार से शीशगढ़-शेरगढ़ मार्ग पर सिटी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। सभी बसे अब नगरीय सीमा मे ही चलेंगी। अभी मनौना धाम मार्ग पर चलने वाली बसों का संचालन बंद नही किया जाएगा। मिनी बाइपास तिराहा से सेटेलाइट सत्यप्रकाश पार्क, दूल्हा मियां मजार, सिटी स्टेशन, चौपुला, दामोदर स्वरूप पार्क, कचहरी, जंक्शन, यहां से वापस कचहरी, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, मालियों की पुलिया मिनी बाइपास तिराहा से रेलवे जंक्शन वाया फनसिटी मिनी बाइपास तिराहा, कर्मचारीनगर पुलिस चौकी, भास्कर अस्पताल, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, आईवीआरआई, डेलापीर, मंडी, बड़ी बिहार, कुर्मांचलनगर, एयरफोर्स गेट पीर बहोड़ा, बैरियर-2 चौकी फनसिटी, आशुतोष सिटी, फिनिक्स मॉल, महानगर गेट, सौफुटा तिराहा, बजरंग ढ़ाबा, सुरेश शर्मा चौराहा, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बीसलपुर चौराहा, सेटेलाइट, बियावान कोठी, गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, दामोदर स्वरूप पार्क, कचहरी, रेलवे जंक्शन। रेलवे जंक्शन से झुमका तिराहा जंक्शन से कचहरी, दामोदर स्वरूप पार्क, चौपुला, सिटी स्टेशन, दूल्हे मियां मजार, सत्यप्रकाश पार्क, मिनी बाइपास, आईटीआई, सीबीगंज, मथुरापुर, परसाखेड़ा, झुमका तिराहा। इसी रूट से वापसी होगी। मिनी बाइपास से मनौना धाम मिनी बाइपास से सत्यप्रकाश पार्क, किला दूल्हा मियां मजार, बरेली सिटी, चौपुला पुल, गन्ना मिल, करगैना, रामगंगा, देवचरा, आंवला होते हुए मनौना धाम को बसें चलेंगी। मनौना धाम को 13 बसें चलाई जा रही है। इस रूट पर सबसे अधिक सवारियां मिलती है।।
बरेली से कपिल यादव
